Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

प्रताप नगर में गूंजा गौ-रक्षा का संकल्प, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा — “गौमाता को मिले राज्यमाता का सम्मान” . #हरदोई: जनपद के कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज अंतर्गत प्रताप नगर चौराहा सोमवार को पूर्णतः भक्तिमय और धर्ममय वातावरण में परिवर्तित हो गया, जब जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज अपनी 81 दिवसीय “गविष्टि गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा” के अंतर्गत यहां पहुंचे। शंकराचार्य जी के आगमन की सूचना मिलते ही सैकड़ों श्रद्धालु, सनातन प्रेमी एवं गौ-भक्त भारी संख्या में एकत्रित हो गए। ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों, पुष्पवर्षा और जयघोषों के बीच स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। पूरा प्रताप नगर “गौ माता की जय”, “सनातन धर्म अमर रहे” और “हर-हर महादेव” के उद्घोषों से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से शंकराचार्य जी का अभिनंदन करते हुए उन्हें सनातन संस्कृति का ध्वजवाहक बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राकेश तिवारी एवं शैलेंद्र त्रिपाठी ने श्रद्धा भाव से शंकराचार्य जी को गौमाता की प्रतिमा भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अपने ओजस्वी एवं भावुक संबोधन में जगद्गुरु शंकराचार्य ने गौ-संरक्षण को राष्ट्र और धर्म की आत्मा बताते हुए कहा कि आज गौमाता की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जिस गौमाता को सनातन धर्म में माता का दर्जा प्राप्त है, आज वही सड़कों पर भूखी-प्यासी भटकने को विवश है। उन्होंने कहा कि यदि भारत अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक पहचान को बचाना चाहता है, तो गौमाता को केवल पशु मानने की भूल छोड़नी होगी। शंकराचार्य जी ने जोरदार स्वर में कहा कि सरकार को गौमाता को पशु सूची से हटाकर “राज्यमाता” का संवैधानिक दर्जा देना चाहिए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से संकल्प दिलाया कि वे गौ-रक्षा, गौ-सेवा और भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव आगे रहेंगे। उनके उद्बोधन के दौरान कई श्रद्धालु भावुक होकर “जय गौ माता” के नारे लगाते दिखाई दिए। जनसभा के अंतिम चरण में शंकराचार्य जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गौमाता का पूजन-अर्चन किया। स्नान, तिलक एवं पूजा उपरांत उन्होंने अपने हाथों से गौमाता को फल खिलाकर सनातन परंपरा का अनुपम संदेश दिया। इस दौरान उपस्थित मातृशक्ति एवं श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से आरती कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। संपूर्ण वातावरण घंटों तक भक्ति रस में डूबा दिखाई दिया। प्रेस वार्ता के दौरान शंकराचार्य ने गौशालाओं की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज सच्चाई दिखाना चाहता है, किंतु सत्ता और प्रशासनिक दबाव के कारण कई बार मजबूर हो जाता है। उन्होंने कहा कि यदि स्वतंत्र रूप से गौशालाओं की वास्तविक स्थिति जनता के सामने लाई जाए, तो समाज स्वयं गौमाता की पीड़ा को समझ सकेगा। उनके इस वक्तव्य ने उपस्थित लोगों को सोचने पर विवश कर दिया। यात्रा के दौरान संतोष त्रिपाठी, विम्लेश त्रिपाठी, मिथलेश त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी, कौशल पांडे, ब्रह्मा शरण मिश्रा, विक्रम पांडे, सुभाष पाल, राम प्रकाश यादव, सतेंद्र सिंह, उमेश सिंह, अमित शुक्ला, छोटे तिवारी, पूर्व प्रधान राम प्रकाश यादव, अतुल तिवारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। वहीं अनेक भाजपा कार्यकर्ता भी दूर से शंकराचार्य जी के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस करते नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी हरियावां लक्ष्मीकांत गौतम, प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र सहित भारी संख्या में पुलिस बल एवं इंटेलिजेंस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jul 6, 2026

MORE NEWS

उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित की गई उ0प्र0 होमगार्ड के पदो पर एनरोलमेन्ट एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत जनपद हरदोई में जारी डीवी/पीएसटी को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक  व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी जनपद हरदोई द्वारा प्रचलित डीवी/पीएसटी का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
@Uppolice @adgzonelucknow @Igrangelucknow

उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित की गई उ0प्र0 होमगार्ड के पदो पर एनरोलमेन्ट एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत जनपद हरदोई में जारी डीवी/पीएसटी को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी जनपद हरदोई द्वारा प्रचलित डीवी/पीएसटी का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। @Uppolice @adgzonelucknow @Igrangelucknow

Hardoi, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026

थाना अतरौली पुलिस द्वारा थाना संडीला पर पंजीकृत  मु0अ0सं0 163/26 धारा 3(1) गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप एक्ट से संबंधित 25000 रूपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार करने के संबंध में-
@Uppolice
@adgzonelucknow
@Igrangelucknow
@dgpup https://t.co/TWGwaQgRPi

थाना अतरौली पुलिस द्वारा थाना संडीला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 163/26 धारा 3(1) गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप एक्ट से संबंधित 25000 रूपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार करने के संबंध में- @Uppolice @adgzonelucknow @Igrangelucknow @dgpup https://t.co/TWGwaQgRPi

Hardoi, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026

वृहद पौधारोपण की हकीकत, लक्ष्य हुआ पूरा

वृहद पौधारोपण की हकीकत, लक्ष्य हुआ पूरा

Hardoi, Hardoi | Jul 13, 2026

हरदोई भारतीय रोटी बैंक परिवार द्वारा संचालित मां अन्नपूर्णा रसोई के चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 13 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे मां अन्नपूर्णा रसोई परिसर में किया जाएगा।

कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, सदस्य, सहयोगी एवं समाजसेवी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर जनसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले सहयोगियों के निरंतर सहयोग तथा जरूरतमंद एवं निराश्रित लोगों के लिए भोजन प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।

मां अन्नपूर्णा रसोई विगत 4 वर्षों से निरंतर बेसहारा, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। संस्था शिक्षा, चिकित्सा, एवं अन्य सामाजिक कार्यों के माध्यम से भी समाजहित में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

संस्था के संस्थापक अरुणेश उमेश चंद्र पाठक ने बताया कि मां अन्नपूर्णा रसोई का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने सभी समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओं एवं आमजन से कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह किया है।

कार्यक्रम विवरण
📅 दिनांक : 13 जुलाई 2026
🕛 समय : दोपहर 12:00 बजे
📍 स्थान : मां अन्नपूर्णा रसोई परिसर, जिला अस्पताल इमरजेंसी गेट, हरदोई

अरुणेश उमेश चंद्र पाठक 🪔 
संस्थापक
मां अन्नपूर्णा रसोई 🇮🇳
भारतीय रोटी बैंक परिवार 🚩

हरदोई भारतीय रोटी बैंक परिवार द्वारा संचालित मां अन्नपूर्णा रसोई के चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 13 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे मां अन्नपूर्णा रसोई परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, सदस्य, सहयोगी एवं समाजसेवी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर जनसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले सहयोगियों के निरंतर सहयोग तथा जरूरतमंद एवं निराश्रित लोगों के लिए भोजन प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। मां अन्नपूर्णा रसोई विगत 4 वर्षों से निरंतर बेसहारा, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। संस्था शिक्षा, चिकित्सा, एवं अन्य सामाजिक कार्यों के माध्यम से भी समाजहित में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था के संस्थापक अरुणेश उमेश चंद्र पाठक ने बताया कि मां अन्नपूर्णा रसोई का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने सभी समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओं एवं आमजन से कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह किया है। कार्यक्रम विवरण 📅 दिनांक : 13 जुलाई 2026 🕛 समय : दोपहर 12:00 बजे 📍 स्थान : मां अन्नपूर्णा रसोई परिसर, जिला अस्पताल इमरजेंसी गेट, हरदोई अरुणेश उमेश चंद्र पाठक 🪔 संस्थापक मां अन्नपूर्णा रसोई 🇮🇳 भारतीय रोटी बैंक परिवार 🚩

Hardoi, Hardoi | Jul 13, 2026

आज दिनांक 13.07.2026 को पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया।
@Igrangelucknow @adgzonelucknow @Uppolice https://t.co/CIzKrhUgLP

आज दिनांक 13.07.2026 को पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया। @Igrangelucknow @adgzonelucknow @Uppolice https://t.co/CIzKrhUgLP

Hardoi, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026

प्रताप नगर में गूंजा गौ-रक्षा का संकल्प, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा — “गौमाता को मिले राज्यमाता का सम्मान” . #हरदोई: जनपद के कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज अंतर्गत प्रताप नगर चौराहा सोमवार को पूर्णतः भक्तिमय और धर्ममय वातावरण में परिवर्तित हो गया, जब जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज अपनी 81 दिवसीय “गविष्टि गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा” के अंतर्गत यहां पहुंचे। शंकराचार्य जी के आगमन की सूचना मिलते ही सैकड़ों श्रद्धालु, सनातन प्रेमी एवं गौ-भक्त भारी संख्या में एकत्रित हो गए। ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों, पुष्पवर्षा और जयघोषों के बीच स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। पूरा प्रताप नगर “गौ माता की जय”, “सनातन धर्म अमर रहे” और “हर-हर महादेव” के उद्घोषों से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से शंकराचार्य जी का अभिनंदन करते हुए उन्हें सनातन संस्कृति का ध्वजवाहक बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राकेश तिवारी एवं शैलेंद्र त्रिपाठी ने श्रद्धा भाव से शंकराचार्य जी को गौमाता की प्रतिमा भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अपने ओजस्वी एवं भावुक संबोधन में जगद्गुरु शंकराचार्य ने गौ-संरक्षण को राष्ट्र और धर्म की आत्मा बताते हुए कहा कि आज गौमाता की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जिस गौमाता को सनातन धर्म में माता का दर्जा प्राप्त है, आज वही सड़कों पर भूखी-प्यासी भटकने को विवश है। उन्होंने कहा कि यदि भारत अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक पहचान को बचाना चाहता है, तो गौमाता को केवल पशु मानने की भूल छोड़नी होगी। शंकराचार्य जी ने जोरदार स्वर में कहा कि सरकार को गौमाता को पशु सूची से हटाकर “राज्यमाता” का संवैधानिक दर्जा देना चाहिए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से संकल्प दिलाया कि वे गौ-रक्षा, गौ-सेवा और भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव आगे रहेंगे। उनके उद्बोधन के दौरान कई श्रद्धालु भावुक होकर “जय गौ माता” के नारे लगाते दिखाई दिए। जनसभा के अंतिम चरण में शंकराचार्य जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गौमाता का पूजन-अर्चन किया। स्नान, तिलक एवं पूजा उपरांत उन्होंने अपने हाथों से गौमाता को फल खिलाकर सनातन परंपरा का अनुपम संदेश दिया। इस दौरान उपस्थित मातृशक्ति एवं श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से आरती कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। संपूर्ण वातावरण घंटों तक भक्ति रस में डूबा दिखाई दिया। प्रेस वार्ता के दौरान शंकराचार्य ने गौशालाओं की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज सच्चाई दिखाना चाहता है, किंतु सत्ता और प्रशासनिक दबाव के कारण कई बार मजबूर हो जाता है। उन्होंने कहा कि यदि स्वतंत्र रूप से गौशालाओं की वास्तविक स्थिति जनता के सामने लाई जाए, तो समाज स्वयं गौमाता की पीड़ा को समझ सकेगा। उनके इस वक्तव्य ने उपस्थित लोगों को सोचने पर विवश कर दिया। यात्रा के दौरान संतोष त्रिपाठी, विम्लेश त्रिपाठी, मिथलेश त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी, कौशल पांडे, ब्रह्मा शरण मिश्रा, विक्रम पांडे, सुभाष पाल, राम प्रकाश यादव, सतेंद्र सिंह, उमेश सिंह, अमित शुक्ला, छोटे तिवारी, पूर्व प्रधान राम प्रकाश यादव, अतुल तिवारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। वहीं अनेक भाजपा कार्यकर्ता भी दूर से शंकराचार्य जी के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस करते नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी हरियावां लक्ष्मीकांत गौतम, प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र सहित भारी संख्या में पुलिस बल एवं इंटेलिजेंस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज - Hardoi News