करछना: डीहा ग्राम पंचायत में मतदाता पंजीकरण न होने से सैकड़ो लोग मतदान करने से होंगे वंचित,उप जिलाधिकारी से की गई शिकायत
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है,जबकि विकासखंड करछना के डीहा ग्राम पंचायत में मतदाता पंजीकरण न होने से करीब 200 लोग मतदान करने से वंचित रह जाएंगे,जबकि इस मामले को लेकर उप जिलाधिकारी करछना से शिकायत की गई है,बताया गया कि BLO की लापरवाही से सैकड़ो लोग मतदान करने से वंचित रह जाएंगे।