सादाबाद: नगला कला के विद्यालय में सांप निकलने से मचा हड़कंप, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू
नगला कला के विद्यालय में शिक्षक अपने कार्य में लगे थे। इसी दौरान परिसर में अचानक कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही वहां मौजूद शिक्षक और अन्य लोगों में भय का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पहुंचे सर्प मित्र ने काफी देर की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे एक सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया।