25 साल का इंतजार खत्म, सुखना कॉलोनी की सड़क का निर्माण शुरू
विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने किया सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन, 3-4 दिनों में वार्ड नंबर 15 की सभी लुक वाली सड़कें होंगी तैयार
जीरकपुर, 17 नवंबर (सुधीर मिड्ढा): जीरकपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 15 की सुखना कॉलोनी के निवासियों की पिछले 20-25 वर्षों से चली आ रही सड़क निर्माण की मांग आखिरकार पूरी हो गई। हलका डेराबस्सी के विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा ने सोमवार को कॉलोनी की सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन कर विकास कार्य की शुरुआत करवाई।
इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह विर्क, कार्यकारी अधिकारी परविंदर सिंह भट्टी, स्थानीय पार्षद सुनील चौधरी सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी निवासी मौजूद रहे।
विधायक रंधावा ने कहा कि सुखना कॉलोनी की सड़कें लंबे समय से कच्ची होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय निवासियों की मांग को प्राथमिकता देते हुए सड़क निर्माण का
Dera Bassi, Sahibzada Ajit Singh Nagar | Nov 17, 2026