पोड़ैयाहाट: पार्टी कार्यालय पोड़ैयाहाट में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा नेताओं ने पुलिस को धन्यवाद देने के साथ किया कांग्रेस पर पलटवार
पार्टी कार्यालय पोड़ैयाहाट में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा नेताओं ने पुलिस को धन्यवाद दिया है। साथ ही जन आंदोलन को राजनैतिक रूप देने के लिए कांग्रेस के नेताओं की तीखी आलोचना भी की है। मुखिया अनुपम भगत पर हुई फायरिंग के दोषियों के त्वरित गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस का आभार प्रकट किया। बीते कई वर्षों में हुए हत्याओं की सीबीआई जांच की भी मांग की है।