हमीरपुर: सुमेरपुर में राजग गठबंधन में शामिल सुभासपा के जिलाध्यक्ष ने कहा गरीबों, मजलूमों के लिए संघर्ष करना पार्टी का उद्देश्य
शुक्रवार को दोपहर में सुमेरपुर कस्बे के एक लाज में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सुभाषपा जिलाध्यक्ष श्री राम प्रजापति ने बताया कि जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भमई निवासी अशोक कुमार प्रजापति को महासचिव, विष्णु प्रधान भमई, डा. रामबाबू प्रजापति मौदहा, रामबाबू निषाद बरुआ को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।