हमीरपुर: लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत DM, SP ने जिले में अवैध मदिरा की बिक्री व तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु जिला सभागार में की गोष्ठी
15 मार्च शुक्रवार को आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण और बिक्री एवं तस्करी तथा अवैध अल्कोहल के परिवहन पर पूर्ण अंकुश लगाये जाने हेतु और शासन के आदेशो व निर्देशो के सम्बंध में डॉ. अब्दुल कलाम सभागार कक्ष में गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में जिले के आलाधिकारी उपस्थित रहे।