हमीरपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने सड़क दुर्घटनाओं के विरोध में बस स्टैंड तिराहे पर चलाया हस्ताक्षर अभियान
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदर नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड तिराहे पर चलाया हस्ताक्षर अभियान। जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के विरोध में अभाविप ने सम्पूर्ण जिले में हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन को जगाने का प्रयास किया।