हमीरपुर: कुरारा सीएचसी में व्हीलचेयर पर एक कुत्ते के बैठने का फोटो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
कुरारा अस्पताल में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की खबरें समय समय पर अखबार व सोशल मीडिया में प्रकाशित होती रहती हैं, जो आम जनमानस को बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं से रूबरू करवाती हैं। ऐसी ही एक फोटो कुरारा सीएचसी की सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखी व्हीलचेयर पर एक कुत्ता बैठे हुआ नजर आ रहा है।