हमीरपुर: सुमेरपुर ब्लाक के 34 गांव ओडीएफ प्लस में हुए चयनित
स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 के लिए सुमेरपुर ब्लाक की 21 ग्राम पंचायतो के आबाद 34 राजस्व गांवों को शामिल करके ओडीएफ करने का निर्णय लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ब्लाक सभागार सुमेरपुर में किया गया। कार्यशाला में सुमेरपुर के अलावा कुरारा ब्लाक की पंचायतों को भी शामिल किया गया। स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 में सुमेरपुर की 21 ग्राम पंचायतो के 34 गांव चयनित हुये हैं।