आगर: आगर सारंगपुर मार्ग परसुखेड़ी के समीप एक बाइक को अज्ञात कार ने मारी पीछे से टक्कर 3 लोग हुए घायल
आगर कोतवाली थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी लखन पिता शिवनारायण विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी निपानिया करजू ने कोतवाली थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह अपने पिता शिवनारायण उनकी बहन रवीना के साथ बाइक पर सवार होकर आगर की ओर आ रहे थे तभी परसुखेडी जोड़ के समीप अज्ञात कार चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी ।