आगर: जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में आगर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित
जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष 210 में आयोजित की गई। बैठक में UIDAI प्रबंधक तथा जिला प्रबंधक ई गर्वनेंस के साथ ही जिला स्तरीय लीड बैंक प्रबंधक ,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अधिकारी ,सहायक ई गर्वनेंस मैनेजर,महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।