आगर: कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं समस्याएँ, 89 आवेदन हुए प्राप्त
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में शासकीय गौचर भूमि से अतिक्रमण हटवाने, कृषि भूमि पर आने जाने का रास्ता खुलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने सहित अन्य समस्याओं से संबंधित 89 आवेदन प्राप्त हुए।