आगर: ग्राम मदकोटा से कलश यात्रा लेकर ग्रामीण पहुंचे बैजनाथ महादेव बाबा का किया जलाभिषेक
सावन माह में प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण अपने-अपने गांव से कलश यात्रा लेकर बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंच रहे हैं और महादेव को जल चढ़कर सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं इसके साथ ही आज बड़ोद के ग्राम मदकोटा से एक कलश यात्रा शुरू हुई जो पैदल-पैदल बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंची जिसमें महिलाओं ने बाबा को जल चढ़ाकर जलाभिषेक किया।