आगर: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कलेक्टर एसपी सहित स्कूली बच्चों ने नगर में निकाली तिरंगा यात्रा
9 अगस्त से 13 अगस्त तक चलाई जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं एसपी विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में एक तिरंगा यात्रा आगर की पुरानी कृषि मंडी से शुरू हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई गांधी उपवन पहुंची यात्रा में हाथ में तिरंगा झंडा लेकर कलेक्टर एसपी एवं स्कूली बच्चे हर घर तिरंगा लगाने आग्रह किया।