आगर: पुलिस परेड ग्राउंड पर आगर कलेक्टर-एसपी ने देखी स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के जिला स्तरीय मुख्य समारोह में आयोजित होने वाली परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल मंगलवार को पुलिस परेड ग्राउंड पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह की उपस्थिति में की गई। फाइनल रिहर्सल में मुख्य समारोह की भांति मिनट- टू - मिनट कार्यक्रम आयोजित किए गए।