करनैलगंज: पहाड़ापुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, शव बरामदे में मिला
कटरा बाजार के पहाड़ापुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक शिवम शुक्ला का शव बरामदे में तख्त के नीचे मिला। पत्नी ने बताया कि शिवम की मौत तबीयत बिगड़ने से हुई है, जबकि पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया। रविवार 5 बजे SHO ने बताया शव PM के लिए भेजा गया है। मृतक तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।