बहेड़ी: शेरगढ़ चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने अज्ञात व्यक्ति को रौंदा, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
बहेड़ी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ चौराहे के पास आज 16 फरवरी सुबह किसी समय अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे अज्ञात व्यक्ति को रौंद डाला जिसके चलते उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई राहगीरों द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची जिसके बाद मृतक व्यक्ति के शव को पुलिस ने कब्जे में कर लिया शिनाख्त की कोशिश की।