बिसौली: सिद्धपुर कैथोली गांव में तालाब में डूबने से दो बच्चों की हुई दर्दनाक मौत, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस जांच में जुटे
Bisauli, Budaun | Apr 19, 2025 गांव सिद्धपुर कैथोली निवासी सलमान पुत्र जहूर गांव के ही समीप खेत में बकरी चराने गया हुआ था। जहां पर शनिवार को 12 बजे करीब तालाब के किनारे बॉबी पुत्र भूरे का पैर फिसल गया और वह डूबता ही चला गया। बॉबी को बचाने के लिए पास में ही मौजूद सलमान तालाब में कूद पड़ा। लेकिन वक्त को कुछ और ही मंजूर था। दोनों ही नाबालिक बच्चे तालाब में डूब कर काल के गाल में समा गए।