बल्देवगढ़: ग्राम पंचायत तालमऊ में निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, जनपद सीईओ से कार्रवाई की मांग
ग्राम पंचायत तालमऊ में किये जा रहे निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।तालमऊ गांव निवासी विजयपाल सिंह ठाकुर के द्वारा प्रभारी जनपद सीईओ श्रीमती भारती देवी मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर बताया कि ग्राम पंचायत में कराए जा रहे निर्माण कार्यों में सरपंच,सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा।और गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।