बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ बम्होरी तिगैला में महा परिनिर्वाण दिवस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि
बल्देवगढ़ बम्होरी तिगैला पर महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई।जिसमें भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के द्वारा शाम 7:00 के करीब बम्होरी तिगैला पर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर के द्वारा बताए गए मार्ग का अनुसरण करने की बात कही गई।