हसपुरा: पचरूखिया रोड पर सलेमपुर गांव के स्कूल के समीप टेम्पो और टोटो में जोरदार टक्कर, तीन घायल
हसपुरा थानाक्षेत्र के हसपुरा - पचरूखिया रोड में सलेमपुर गांव के स्कूल के समीप मंगलवार को के टेम्पो व टोटो में जोरदार टक्कर हो गई। जहां दो महिलाएं समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते पुलिस पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं टेम्पो चालक को पुलिस हिरासत में लेकर घटना की जानकारी ले रही है