पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया
पहाड़ी थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में फरार चल रहे अजहरूद्दीन उर्फ अज्जू (26) निवासी डौंडल, थाना पुनहाना,जिला नूंह मेवात (हरियाणा) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक फर्जी एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक फर्जी सिम कार्ड बरामद किया है।आरोपी से मोबाइल के स्रोत और ठगी में संलिप्तता को लेकर पूछताछ व अनुसंधान जारी है।मंगलवार रात 9 बजे मिली जानकारी।