Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

नौल्था गांव के ग्रामीणों न फ्लाईओवर का काम रुकवा, सरकार व प्रशासन को दी चेतावनी, जानिए क्या है कारण ?

Israna, Panipat | Jul 11, 2026

MORE NEWS

मांडी निवासी अजमेर सिंह आत्मा हत्या मामले मे सुसाइड नोट हैडराइटिंग जांच के लिए जुटाए जाए रहे पुराने दस्तावेज

मांडी निवासी अजमेर सिंह आत्मा हत्या मामले मे सुसाइड नोट हैडराइटिंग जांच के लिए जुटाए जाए रहे पुराने दस्तावेज

Israna, Panipat | Jul 12, 2026

पानीपत पुलिस
10 जुलाई 2026

*थिराना गांव से अपहृत 35 वर्षीय युवक को महज 20 घंटे में सकुशल छुड़ाया, 6 आरोपी गिरफ्तार*

*वारदात के दौरान एक आरोपी ने पहनी थी दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर की वर्दी, पुलिस ने वर्दी भी की बरामद*

पानीपत, 10 जुलाई ( ) पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशन में सीआईए टू पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना मतलौडा क्षेत्र के गांव थिराना से अपहृत 35 वर्षीय युवक को महज 20 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार आरोपियों में चार सोनीपत और दो पानीपत जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की एक वर्दी भी बरामद की है, जिसे वारदात के दौरान एक आरोपी ने पहन रखा था।

एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस ने जिला सचिवालय स्थित पुलिस सभागार में शुक्रवार को प्रेसवार्ता में इस प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि वीरवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि काले रंग की एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए पांच-छह अज्ञात युवकों ने गांव थिराना में अड्डे पर खड़े गांव निवासी दिलावर 35 का जबरन गाड़ी में डालकर ले गए। सूचना मिलते ही पूरे जिले में नाकाबंदी कर पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गईं। वहीं अपहृत के पिता राजेंद्र की शिकायत पर थाना मतलौडा में बीएनएस की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज किया गया।  

एएसपी हर्षित गोयल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मतलौडा पुलिस के साथ ही सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र की टीम को आरोपियों की धरपकड़ और अपहृत युवक की सुरक्षित बरामदगी की जिम्मेदारी सौंपी। पुलिस अधीक्षक स्वयं पूरे अभियान की लगातार मॉनिटरिंग करते रहे और टीम से पल-पल की जानकारी लेते रहे।
सीआईए टू टीम ने अपने सभी सोर्स एक्टिव किए और मिली विशेष सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह सोनीपत के श्याम नगर में दबिश देकर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृत दिलावर को सकुशल छुड़ा लिया। मौके से दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की वर्दी भी बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनीपत के तिहाड़ खुर्द निवासी रोहित, श्याम नगर निवासी मनोज, गांव बरोटा निवासी नीरज, गांव मोई निवासी सूरज तथा पानीपत के इसराना निवासी अनुज उर्फ छोटू और गांव पलड़ी निवासी जतिन के रूप में हुई है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ वारदात के समय आरोपी मनोज ने दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहन रखी थी। उसका पिता दिल्ली पुलिस से सब इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त है और उसने वारदात के समय उसी की वर्दी पहन रखी थी। आरोपियों ने अपहृत दिलावर को पूरी रात सोनीपत के श्याम नगर स्थित आरोपी रोहित के कमरे में बंधक बनाकर रखा।

एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस ने बताया कि शनिवार को सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाएगी कि वारदात में और कौन-कौन आरोपी शामिल थे, अपहरण के पीछे क्या उद्देश्य था तथा इस साजिश की पूरी योजना किसने बनाई। इसके अलावा आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है।

अपहृत दिलावर लकड़ी की ठेकेदारी करता है।

पानीपत पुलिस 10 जुलाई 2026 *थिराना गांव से अपहृत 35 वर्षीय युवक को महज 20 घंटे में सकुशल छुड़ाया, 6 आरोपी गिरफ्तार* *वारदात के दौरान एक आरोपी ने पहनी थी दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर की वर्दी, पुलिस ने वर्दी भी की बरामद* पानीपत, 10 जुलाई ( ) पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशन में सीआईए टू पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना मतलौडा क्षेत्र के गांव थिराना से अपहृत 35 वर्षीय युवक को महज 20 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार आरोपियों में चार सोनीपत और दो पानीपत जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की एक वर्दी भी बरामद की है, जिसे वारदात के दौरान एक आरोपी ने पहन रखा था। एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस ने जिला सचिवालय स्थित पुलिस सभागार में शुक्रवार को प्रेसवार्ता में इस प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि वीरवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि काले रंग की एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए पांच-छह अज्ञात युवकों ने गांव थिराना में अड्डे पर खड़े गांव निवासी दिलावर 35 का जबरन गाड़ी में डालकर ले गए। सूचना मिलते ही पूरे जिले में नाकाबंदी कर पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गईं। वहीं अपहृत के पिता राजेंद्र की शिकायत पर थाना मतलौडा में बीएनएस की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज किया गया। एएसपी हर्षित गोयल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मतलौडा पुलिस के साथ ही सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र की टीम को आरोपियों की धरपकड़ और अपहृत युवक की सुरक्षित बरामदगी की जिम्मेदारी सौंपी। पुलिस अधीक्षक स्वयं पूरे अभियान की लगातार मॉनिटरिंग करते रहे और टीम से पल-पल की जानकारी लेते रहे। सीआईए टू टीम ने अपने सभी सोर्स एक्टिव किए और मिली विशेष सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह सोनीपत के श्याम नगर में दबिश देकर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृत दिलावर को सकुशल छुड़ा लिया। मौके से दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की वर्दी भी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनीपत के तिहाड़ खुर्द निवासी रोहित, श्याम नगर निवासी मनोज, गांव बरोटा निवासी नीरज, गांव मोई निवासी सूरज तथा पानीपत के इसराना निवासी अनुज उर्फ छोटू और गांव पलड़ी निवासी जतिन के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ वारदात के समय आरोपी मनोज ने दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहन रखी थी। उसका पिता दिल्ली पुलिस से सब इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त है और उसने वारदात के समय उसी की वर्दी पहन रखी थी। आरोपियों ने अपहृत दिलावर को पूरी रात सोनीपत के श्याम नगर स्थित आरोपी रोहित के कमरे में बंधक बनाकर रखा। एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस ने बताया कि शनिवार को सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाएगी कि वारदात में और कौन-कौन आरोपी शामिल थे, अपहरण के पीछे क्या उद्देश्य था तथा इस साजिश की पूरी योजना किसने बनाई। इसके अलावा आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है। अपहृत दिलावर लकड़ी की ठेकेदारी करता है।

Israna, Panipat | Jul 11, 2026

मांडी गांव के अजमेर आत्मा हत्या मे आया नया मोड, सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने CWC चेयरमैन सहित 12 नामदंजो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मांडी गांव के अजमेर आत्मा हत्या मे आया नया मोड, सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने CWC चेयरमैन सहित 12 नामदंजो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Israna, Panipat | Jul 10, 2026

पानीपत पुलिस
09 जुलाई 2026

*विदेश भेजने के नाम पर युवती से 22.50 लाख रूपए की धोखाधड़ी करने आरोपी गिरफ्तार*

पानीपत, 09 जुलाई ( ) सीआईए थ्री पुलिस ने विदेश भेजने और नौकरी लगवाने के नाम पर कृष्णपुरा निवासी एक युवती से 22.50 लाख रूपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अयोध्या नगरी मंदिर वार्ड नंबर 9 पानीपत हाल सेक्टर 16 करनाल निवासी राकेश के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने युवती दिव्या से विदेश भेजने और नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर उक्त राशि हड़पने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने वीरवार को आरोपी राकेश को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से धोखाधड़़ी कर हड़पी नकदी बरामद करने का प्रयास करेगी। 

*यह है मामला;*
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कृष्णपुरा निवासी दिव्या ने शिकायत देकर बताया था कि वर्ष 2024 में वह अपने एक परिचित के माध्यम से वार्ड नंबर-9 निवासी राकेश पुत्र तिलक राज के संपर्क में आई थी। राकेश ने उसे ऑस्ट्रेलिया भेजने व नौकरी लगवाने की बात कही, इसके लिए 10 लाख रुपये की मांग की। जुलाई 2024 में राकेश उनके घर आकर 10 लाख रुपये नकद और उसका पासपोर्ट तथा अन्य मूल शैक्षणिक दस्तावेज ले गया। 15 जुलाई 2024 को राकेश ने उसे ऑस्ट्रेलिया का वीजा दिया।
जब वह वीजा लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची तो जांच के दौरान पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। जांच के दौरान कर्मचारियों ने उससे उसके पति के बारे में पूछा। तब उसे पता चला कि उसे नौकरी के लिए नहीं, बल्कि अनजान अमन नामक व्यक्ति के साथ शादी करवाकर ऑस्ट्रेलिया भेज रहा है। दोनों की हवाई टिकट भी एक साथ बुक कराई गई है। कर्मचारियों ने धोखाधड़ी का पता लगने पर उसे वापस भेज दिया और उसका ऑस्ट्रेलिया का वीजा केंसिल हो गया।
इसके बाद उसके परिजनों ने राकेश से बात की तो उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए उसे कनाडा भेजने का भरोसा दिया। इसके बाद वह उनके घर आया और 2 लाख रुपये ले गया। 29 जुलाई 2024 को राकेश ने उसे कनाडा का वीजा दिया। जब वह दिल्ली स्थित एंबेसी गई तो राकेश ने ऑनलाइन बायोमेट्रिक के नाम पर उससे 14 हजार रुपये और ले लिए। 28 अगस्त 2024 को उसकी बायोमेट्रिक हुई। 23 फरवरी 2025 को उसे ई-मेल प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि उसका कनाडा का वीजा लग गया है।
राकेश 24 मार्च 2025 तक उससे कभी एक लाख तो कभी 50 हजार रुपये लेकर कुल लगभग 22 लाख 50 हजार रुपये वसूल चुका था। 10 मई 2025 को जब वह दिल्ली स्थित कनाडा एंबेसी पहुंची तो पता चला कि उसका कनाडा का वीजा भी रिजेक्ट हो चुका है। इसके बाद उसने राकेश से अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन वह टालमटोल करने लगा।
16 मई 2025 को राकेश ने लिखित में दिया कि यदि वह 10 जून 2025 तक उसे विदेश नहीं भेज पाया तो 15 जुलाई 2025 तक उसके 22 लाख 50 हजार रुपये वापस कर देगा। इसके लिए उसने उक्त राशि का एक चेक भी दिया। जुलाई 2025 में बैंक में चेक बाउंस हो गया। अब राकेश न तो उसके पैसे वापस कर रहा है और न ही उसके मूल दस्तावेज लौटा रहा है। दिव्या की शिकायत पर थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में आरोपी राकेश के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(2), 318(4) तथा इमीग्रेशन एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच और आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया पूछताछ में आरोपी को पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना तहसील कैंप थाना में इसी प्रकार धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है। आरोपी उक्त मामले में जेल से बेल पर बाहर आया हुआ है।

पानीपत पुलिस 09 जुलाई 2026 *विदेश भेजने के नाम पर युवती से 22.50 लाख रूपए की धोखाधड़ी करने आरोपी गिरफ्तार* पानीपत, 09 जुलाई ( ) सीआईए थ्री पुलिस ने विदेश भेजने और नौकरी लगवाने के नाम पर कृष्णपुरा निवासी एक युवती से 22.50 लाख रूपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अयोध्या नगरी मंदिर वार्ड नंबर 9 पानीपत हाल सेक्टर 16 करनाल निवासी राकेश के रूप में हुई है। सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने युवती दिव्या से विदेश भेजने और नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर उक्त राशि हड़पने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने वीरवार को आरोपी राकेश को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से धोखाधड़़ी कर हड़पी नकदी बरामद करने का प्रयास करेगी। *यह है मामला;* पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कृष्णपुरा निवासी दिव्या ने शिकायत देकर बताया था कि वर्ष 2024 में वह अपने एक परिचित के माध्यम से वार्ड नंबर-9 निवासी राकेश पुत्र तिलक राज के संपर्क में आई थी। राकेश ने उसे ऑस्ट्रेलिया भेजने व नौकरी लगवाने की बात कही, इसके लिए 10 लाख रुपये की मांग की। जुलाई 2024 में राकेश उनके घर आकर 10 लाख रुपये नकद और उसका पासपोर्ट तथा अन्य मूल शैक्षणिक दस्तावेज ले गया। 15 जुलाई 2024 को राकेश ने उसे ऑस्ट्रेलिया का वीजा दिया। जब वह वीजा लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची तो जांच के दौरान पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। जांच के दौरान कर्मचारियों ने उससे उसके पति के बारे में पूछा। तब उसे पता चला कि उसे नौकरी के लिए नहीं, बल्कि अनजान अमन नामक व्यक्ति के साथ शादी करवाकर ऑस्ट्रेलिया भेज रहा है। दोनों की हवाई टिकट भी एक साथ बुक कराई गई है। कर्मचारियों ने धोखाधड़ी का पता लगने पर उसे वापस भेज दिया और उसका ऑस्ट्रेलिया का वीजा केंसिल हो गया। इसके बाद उसके परिजनों ने राकेश से बात की तो उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए उसे कनाडा भेजने का भरोसा दिया। इसके बाद वह उनके घर आया और 2 लाख रुपये ले गया। 29 जुलाई 2024 को राकेश ने उसे कनाडा का वीजा दिया। जब वह दिल्ली स्थित एंबेसी गई तो राकेश ने ऑनलाइन बायोमेट्रिक के नाम पर उससे 14 हजार रुपये और ले लिए। 28 अगस्त 2024 को उसकी बायोमेट्रिक हुई। 23 फरवरी 2025 को उसे ई-मेल प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि उसका कनाडा का वीजा लग गया है। राकेश 24 मार्च 2025 तक उससे कभी एक लाख तो कभी 50 हजार रुपये लेकर कुल लगभग 22 लाख 50 हजार रुपये वसूल चुका था। 10 मई 2025 को जब वह दिल्ली स्थित कनाडा एंबेसी पहुंची तो पता चला कि उसका कनाडा का वीजा भी रिजेक्ट हो चुका है। इसके बाद उसने राकेश से अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन वह टालमटोल करने लगा। 16 मई 2025 को राकेश ने लिखित में दिया कि यदि वह 10 जून 2025 तक उसे विदेश नहीं भेज पाया तो 15 जुलाई 2025 तक उसके 22 लाख 50 हजार रुपये वापस कर देगा। इसके लिए उसने उक्त राशि का एक चेक भी दिया। जुलाई 2025 में बैंक में चेक बाउंस हो गया। अब राकेश न तो उसके पैसे वापस कर रहा है और न ही उसके मूल दस्तावेज लौटा रहा है। दिव्या की शिकायत पर थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में आरोपी राकेश के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(2), 318(4) तथा इमीग्रेशन एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच और आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी। प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया पूछताछ में आरोपी को पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना तहसील कैंप थाना में इसी प्रकार धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है। आरोपी उक्त मामले में जेल से बेल पर बाहर आया हुआ है।

Israna, Panipat | Jul 10, 2026

नौल्था गांव के ग्रामीणों न फ्लाईओवर का काम रुकवा, सरकार व प्रशासन को दी चेतावनी, जानिए क्या है कारण ? - Israna News