परिहार: चीनी का भाव करीब बराबर, सीमा पार कारोबार का मुनाफा फीका
भारत में चीनी की कीमत बढ़ने से भारत-नेपाल सीमा पर छोटे कारोबार का पुराना गणित बदल गया है। करीब दस दिन पहले 48 रुपये किलो बिकने वाली चीनी अब लगभग 70 रुपये किलो पहुंच गई है। नेपाल में चीनी करीब 120 नेपाली रुपये यानी भारतीय मुद्रा में लगभग 75 रुपये किलो है। दोनों देशों में कीमत का अंतर अब महज करीब पांच रुपये रह गया है। कारोबारियों के अनुसार पहले इसी अंतर से सीम