पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने की आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
पहाड़ी पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर मृत व्यक्ति की जमीन हड़पने और धोखाधड़ी के मामले में करीब तीन माह से फरार चल रही महिला मुल्जिमा सोमा कौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की निवासी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे दस्तयाब किया। मामले में अनुसंधान जारी है। मंगलवार रात 8 बजे मिली जानकारी।