हाथरस: मुरसान सादाबाद रोड पर चलती बाइक के आगे कुत्ता आ जाने से महिला बाइक से गिरी, जिला अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की कोतवाली मुरसान क्षेत्र के मुरसान सादाबाद रोड पर चलती बाइक के आगे कुत्ता जाने से बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 108 एंबुलेंस की मदद से घायल हालत में महिला को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सोमवार की दोपहर भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बाइक से गिरकर घायल हुई महिला का डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया है ।