धौलपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में भारत बंद को लेकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक हुई आयोजित
न्यायालय द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आरक्षण के संबंध में दिये गये निर्णय के विरूद्ध 21 अगस्त 2024 को इन वर्गों के द्वारा सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से भारत बंद के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उक्त आह्वान को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु मंगलवार को जिला कलक्टर की मीटिंग हुई