धौलपुर: जल भराव की समस्या को लेकर नगर परिषद पहुंचे स्थानीय लोग कार्यालय का लगाया ताला किया विरोध प्रदर्शन
धौलपुर। छीतरिया ताल से ओवरफ्लो होकर निकला पानी शहर की दो दर्जन से अधिक कॉलोनी में पहुंच गया हैं। कॉलोनियों में पानी के पहुंच जाने से हर वक्त हादसे की आशंका बनी हुई हैं। लंबे समय से चल रही जलभराव की समस्या से जूझते लोगों ने मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय का ताला जड़ दिया। जहां लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।