धौलपुर: धौलपुर-भरतपुर हाईवे पर दो बाइकों में हुई भिड़ंत, हादसे में एक महिला की मौत
धौलपुर। रक्षाबंधन के दिन अपने भाई को राखी बांधने पति के साथ बाइक से आ रही एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सदर थाना क्षेत्र में धौलपुर भरतपुर हाईवे पर दो बाइकों के बीच हुई भिड़ंत के बाद घायल महिला ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की शव का पोस्टमार्टम करने पहुंचे परिजनों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के मई गांव की रहने वाल