धौलपुर: शहर में हो रहे जल भराव और गंदगी को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर परिषद पर की तालाबंदी
शहर के बाड़ी रोड की आधा दर्जन कालोनियों में जल भराव की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा शहर में जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है। जिसको लेकर मंगलवार को स्थानीय लोग नगर परिषद पर शिकायत के लिए पहुंचे थे। इस दौरान नगर परिषद में जिम्मेदार अधिकारी नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्य दरवाजे पर तालाबंदी कर दी।