धौलपुर: गुरुद्वारा रोड पर विश्व फोटोग्राफी दिवस पर प्रेस फोटोग्राफरों का किया सम्मान
विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर प्रेस फोटोग्राफरों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें धौलपुर के जाने वाले प्रेस फोटोग्राफर के रूप में नरेश लवानियां और बबलू किंग खान का माला साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी अकील अहमद ने कहा कि समाचार पत्रों में फोटो का बहुत महत्व होता है और फोटो से ही समाचार की भौतिकता निखर कर सामने आती है।