बक्सर: नागपुर और गहौना पंचायत में ग्राम कचहरी सचिव पद के लिए काउंसलिंग नहीं हुई, 23 रिक्तियों के लिए 21 अभ्यर्थी शामिल हुए
Buxar, Buxar | Apr 11, 2025 डीएम अंशुल अग्रवाल द्वारा समाहरणालय सभा कक्ष मे संचालित ग्राम कचहरी सचिव के पद पर काउंसलिंग -सह- नियोजन प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया. जिलांतर्गत ग्राम कचहरी सचिव के पद कुल 23 रिक्तियो के विरुद्ध 21 अभ्यर्थी उपस्थित हुए. जबकि दो अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. प्रखंड राजपुर के नागपुर एवं ब्रह्मपुर के गहौना पंचायत के अभ्यर्थी के अनुपस्थित रहने के काउंसलिंग नहीं हुई.