बक्सर: राजस्व वसूली लक्ष्य पूरा न होने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया
Buxar, Buxar | Apr 11, 2025 डीएम अंशुल अग्रवाल ने आंतरिक संसाधन एवं राजस्व समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में किया। इसकी जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सौरव आलोक ने शाम लगभग 5 बजे दी। बैठक में लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली नहीं होने पर संबंधित पदाधिकारियों से शो काॅज किया गया।