बक्सर: बक्सर आईटीआई परिसर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान निकाली गई भगवान वामन की झांकी
Buxar, Buxar | Apr 11, 2025 बक्सर स्थित आईटीआई मैदान में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के दौरान अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक शांति दूत श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के द्वारा वामन भगवान का प्रसंग भी सुनाया गया। इस दौरान भगवान वामन की झांकी निकाली गई। मुख्य यजमान विजय मिश्रा ने सपरिवार वामन भगवान की आरती किया। वामन भगवान की झांकी देख कर लोग मुग्ध हो गए।