बक्सर: भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बक्सर में 30 अप्रैल को निकलेगी शोभायात्रा, तैयारी बैठक हुई
Buxar, Buxar | Apr 11, 2025 भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सनातन सेवा संस्थान के बैनर तले 30 अप्रैल को शहर मे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. कार्यक्रम के निर्धारण के लिए शहर के एक होटल में समस्त सनातनियों की बैठक शुक्रवार को अपराह्न 4:00 बजे हुई. बैठक में सर्वसम्मति से सामाजिक कार्यकर्ता वर्षा पाण्डेय को कार्यक्रम के अध्यक्ष, वार्ड पार्षद संतोष उपाध्याय को कार्यक्रम उपाध्यक्ष का पद दिया गया