गांगड़तलाई: सल्लोपाट थाना क्षेत्र में तस्कर जरीकेन छोड़कर हुआ फरार, 8 लीटर महुआ शराब की गई जब्त
सल्लोपाट थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8 लीटर महुआ शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार हल्का गश्त के दौरान राम का मुन्ना घुघस मोड़ के पास एक व्यक्ति हाथ में जरीकेन लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह जरीकेन छोड़कर पहाड़ी क्षेत्र का फायदा उठाते हुए फरार हो गया