लखीमपुर: तीन महीने से वेतन न मिलने पर दीपावली पर सफाई कर्मियों का गुस्सा फूटा, जिला अस्पताल के गेट पर फैलाया कूड़ा
लखीमपुर खीरी। दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर जिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। तीन महीने से वेतन न मिलने से नाराज ठेका सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। आक्रोशित कर्मचारियों ने अस्पताल के मुख्य द्वार पर कूड़ा बिखेरकर अपना विरोध दर्ज कराया।