प्रतापगढ़: दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद प्रतापगढ़ में अलर्ट, बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने की चेकिंग
दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद जिले में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। संभावित संदिग्ध गतिविधियों के मद्देनज़र आईपीएस प्रशांत राज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने मंगलवार सुबह 7:00 जानकारी देते हुए बताया की यात्रियों के सामान की बारीकी से जांच की गई ।