पूरनपुर: पुलिस चौकी के पास व्यापारियों ने पीओके में आतंकी ठिकानों पर हमले को लेकर पटाखे जलाकर मनाई खुशी
पूरनपुर में नगर की पुलिस चौकी के पास में व्यापारी नेता विजय पाल विक्की ने व्यापारियों के साथ मिलकर आप्रेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद धामोल कोटली में आतंकी ठिकानों पर हमला कर उनको नेस्तनाबूद किया। इसको लेकर व्यापारियों ने आतिशबाजी करते हुए खुशी मनाई और भारत सरकार से आतंकवाद को दुनिया के नक्शे मिटाने की मांग की है।