पूरनपुर: दुधिया खुर्द रेलवे स्टेशन के पास धार्मिक स्थल पर चला बुलडोज़र, सपा नेत्री ने भाजपा पर साधा निशाना
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के दुधिया खुर्द रेलवे स्टेशन के पास में वर्षों पुराना सतभईया बाबा श्री बालाजी महाराज का मंदिर है। मंदिर के यज्ञशाला, हैडपंप व यात्री शेडों को रेल विभाग की टीम ने बीते शनिवार को बुलडोज़र से ध्वस्त करा दिया था। जिसको लेकर हिन्दू समुदाय एवं हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। सपा नेत्री आरती महेंद्र ने भाजपा पर साधा निशाना