पूरनपुर: जटपुरा समिति के संचालक के घर से रिवाल्वर के 18 कारतूस, नकदी और आभूषण चोरी, पुलिस जांच में जुटी
हरीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव जटपुरा के रहने वाले सत्येंद्र सिंह समिति के संचालक है। सत्येंद्र सिंह परिवार सहित शादी समारोह में शामिल होने के लिए पूरनपुर आए थे घर में ताला लगा हुआ था। चोर उनके बंद घर में घुस गए। कमरे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने खूंटी पर टंगी पैंट की जब से लाकर की चाबी निकाल कर चोरी की। पुलिस जाँच में जुटी