पूरनपुर: टांडा में कृषि भूमि पर भू माफिया ने किया कब्जा, भाकियू ने कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर एसडीएम से की शिकायत
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव टांडा में सहखातेदार ईश्वरीवती पत्नी रामप्रसाद, नन्द रानी पत्नी रामपाल, राम बेटी पत्नी ओमपाल की कृषि भूमि पर गांव का ही भू माफिया अवैध रूप से कब्जा किए हुए। उक्त लोग गरीब व कमजोर है इसी के चलते भू माफिया उनकी कृषि भूमि से कब्जा नहीं हटा रहा है। पीड़ित लोगों ने मामले में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक से मदद की गुहार लगाई।