पूरनपुर: आनंदपुर उर्फ भगवन्तापुर में दवा लेने गए ग्रामीण का शव नहर में मिला, परिजनों में मचा कोहराम
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव आनंदपुर उर्फ भगवन्तापुर के रहने वाले जगदीश सिंह पुत्र हजारी सिंह सुबहा दवा लेने पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकले थे। गांव के पास में स्थित नहर में वुधवार समय लगभग 6:30 पर ग्रामीण का शव नहर में उल्टा पड़ा हुआ देखा गया। शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।