पूरनपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएमओ ने प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का किया शुभारंभ
पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना का पीलीभीत सीएमओ डॉक्टर आलोक कुमार ने फीता काटकर शुभारंभ किया। सीएमओ ने बताया कि जेनेरिक दवा उपलब्ध हो जाने से गरीब और असहाय लोगों पर आर्थिक बोझ कम पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस औषिधि केंद्र के खुलने से लोगों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवा मिलेगी।