घाटमपुर: नवेड़ी गांव में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत
घाटमपुर क्षेत्र के नवेड़ी गांव में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया । जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। वहीं परिजन महिला को आनन फानन में महिला को सीएचसी घाटमपुर लाए। जहां डॉक्टरों ने उपचार महिला को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया हैं। वही इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई भी जुट गई है।