निज़ामाबाद: फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर दुकानदार से ठगी, 6 हजार का सामान और नकदी लेकर फरार
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के तोवां गांव निवासी मोअज्जम पुत्र शौकत ने गुरुवार दोपहर करीब दो बजे थाना निजामाबाद में तहरीर देकर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, उनकी लाहिडीह बाजार में कपड़ों की दुकान है। दो युवक मोटरसाइकिल से उनकी दुकान पर पहुंचे और उनके बेटे से करीब 6 हजार रुपये का सामान खरीदा था।