बेगूसराय: नौकरी के लिए छोटे भाई ने भाई को मारी गोली, हत्या कर आरोपी गिरफ्तार
बेगूसराय के बखरी थाना परिसर में गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने लौछे गांव में हुए रोबिन सिंह हत्याकांड का खुलासा किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीडीपीओ कुंदन कुमार ने बताया कि मामले में मृतक के भाई सोबीन सिंह को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी सोबीन सिंह ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।