रफीगंज: रफीगंज रेलवे स्टेशन के समीप नाबालिग किशोरी को युवक के साथ परिजनों ने पकड़ा, थाने को किया सुपुर्द
रफीगंज रेलवे स्टेशन के समीप से शुक्रवार को रात्रि करीब 9:00 बजे के आसपास एक नाबालिक किशोरी के परिजनों एवं आसपास के लोगों ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के एक युवक के साथ पकड़ा और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। हालांकि नाबालिग किशोरी एवं पकड़ा गया युवक ने दोनों एक दुसरे से प्यार करने की बात कही और इंस्टाग्राम से दोनों की मुलाकात होने की बात बताई।