मुरैना नगर: अतरसुमा मल्टी में 13 साल के किशोर से हैवानियत: शराब न लाने पर पटका, मुंह पर पेशाब; 4 पर प्राथमिकी दर्ज
मुरैना की अतरसुमा मल्टी में 13 साल के दलित किशोर से हैवानियत का मामला सामने आया है।15-16 अगस्त की रात शराब लाने से इनकार करने पर चार युवकों ने उससे मारपीट की। आरोप है कि भानु गुर्जर ने किशोर को जमीन पर पटककर उसके मुंह पर पेशाब कर दी।शिकायत पर थाना अजाक पुलिस ने चारों के खिलाफ मारपीट व एट्रोसिटी एक्ट में FIR दर्ज की है। आरोपितों की गिरफ्तारी पुलिस दबिश दी